बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने पूर्व जिलाध्यक्ष रहे अनुपम वर्मा को जोनल अध्यक्ष मध्यांचल बनाया है। आपके कार्य करने के तौर तरीकों को देखते हुए संगठन को आप से अपेक्षा की आप स्व. टिकैत की नीतियाें को आगे बढ़ाने और संगठन का विस्तार करने तथा उसे पूरी मजबूती प्रदान करने की दिशा में बेहतर कार्य करेंगे।