फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले से क्षुब्ध सफाई कर्मी ने लगा ली आग

विज्ञापन
बाराबंकी। त्रिवेदीगंज ब्लॉक परिसर में सफाइकर्मी द्वारा खुद को आग लगाने के बाद इलाज के लिए ले जात? - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। बुढनापुर ग्राम पंचायत में तैनात सफाईकर्मी ने ब्लॉक परिसर में अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाकर उसे सीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने के कारण लखनऊ रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि सफाई कर्मी ने दूसरी ग्राम पंचायत में स्थानांतरण किए जाने से क्षुब्ध होकर आग लगाई है। झुलसे सफाईकर्मी ने सुविधा शुल्क की मांग पूरी नहीं होने पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बुढनापुर ग्राम पंचायत में तैनात सफाईकर्मी ललईखेड़ा मजरे अखैयापुर गांव निवासी असलम ने शनिवार सुबह ब्लॉक परिसर में अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। एडीओ पंचायत ने इनका स्थानांतरण बुढनापुर से भिलवल पंचायत कर दिया था। स्थानांतरण पत्र मिलते ही कार्यालय के सामने खड़ी अपनी बाइक से पेट्रोल बोतल से निकालकर एडीओ पंचायत कार्यालय पहुंचा और अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर लाइटर से आग लगा ली।
अचानक आग में जलते असलम को देख दौड़े कर्मचारियों ने किसी तरह से आग बुझाई और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण सीएचसी से उसे लखनऊ के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी के डॉ. राघवेंद्र सोनकर ने बताया कि असलम का शरीर करीब 70 प्रतिशत झुलस गया है।
विज्ञापन

उधर, असलम ने कहा है कि एडीओ पंचायत पिछले काफी दिनों से सुविधा शुल्क की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर डीपीआरओ को रिपोर्ट भेजकर तबादला करा दिया। जबकि एडीओ प्रमोद श्रीवास्तव का कहना है कि तबादला डीपीआरओ के आदेश से हुआ है।
उसका तबादला रुकवाने का आश्वासन दिया था लेकिन उसने अचानक आग लगा ली। घटना की सूचना पर ब्लॉक व सीएचसी पर काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने दुख जताया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक यादव ने बताया कि मौके से पेट्रोल की बोतल व अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद रहे कर्मचारियों से बात कर मामले की जांच कर रही है।
सफाई कर्मी के आग लगाने के बारे में जानकारी मिली है जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है। अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलेगी तो केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-नवीन कुमार सिंह, सीओ हैदरगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें