बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के बराईखेरवा गांव में आग लगने से जला छप्पर।
- फोटो : BARABANKI
कोठी (बाराबंकी)। एक घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। इस आग की चपेट में आया एक मवेशी झुलस गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ आग लगाने की शिकायत की जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
कोठी थाना क्षेत्र के बराईखेरवा गांव निवासी अशर्फीलाल मंगलवार सुबह काम से परिवार के साथ खेत गए हुए थे। तभी उनके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे अंदर रखी तीन हजार की नकदी, गेहूं, चावल व कपड़े सहित अन्य जरूरी कागजात व सामान जल गए और उसी की चपेट में आया एक मवेशी झुलस गया। मवेशी का इलाज पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सूचना पर पहुंचे पूर्व प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार रावत ने इसकी सूचना राजस्व विभाग को दी। इस पर पहुंचे हल्का लेखपाल प्रेम मिश्रा ने जांच कर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएं जाने का आश्वासन दिया। वहीं पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ घर में आग लगाने की शिकायत की। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।