फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास में धांधली, दो अधिकारियों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ अपात्रों को दिए जाने के मामले में दो सहायक विकास अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को फतेहपुर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। इन दोनों अधिकारियों ने करीब दो साल पहले पीएम आवास योजना के आवास आवंटन में जमकर धांधली की थी।
विज्ञापन

मामला रामनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत शेेखपुर अल्लीपुर का है। यहां पर सचिव रहते हुए पूरेडलई ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का आवंटन कर दिया था। इसके बाद इनकी प्रोन्नति हो गई थी। अपात्रों को आवास आवंटन के बाद तत्कालीन पंचायत सचिव अखिलेश दुबे की नियुक्ति हुई थी।
आरोप है कि इन्होंने भी अपात्रों को घर बनाने के लिए किस्त आवंटित कर दी। दुबे भी इस समय एडीओ पंचायत रामनगर के पद पर तैनात हैं। मामले की शिकायत दो वर्ष बाद जिलाधिकारी से हुई तो इसकी जांच नामित अधिकारियों से कराई। इसमें मामला सही पाया गया। इसके बाद डीएम के आदेश पर दोनों अधिकारियों के खिलाफ फतेहपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में अपात्रों को आवास देने की जांच नामित अधिकारियों से कराई गई थी। मामला सही पाए जाने के बाद डीएम के निर्देश पर दोनों एडीओ पंचायत के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

-डॉ. भोलानाथ कनौजिया, पीडी, डीआरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें