फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर टायर फटने से कार में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अयोध्या हाईवे पर सोमवार सुबह टायर फटने के बाद एक कार में आग लग गई। कार सवार लोगों ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। कार सवार सात लोगों को मामूली चोट आई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। इस घटना के चलते हाईवे पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

अयोध्या हाईवे पर सोमवार सुबह लखनऊ की तरफ से आ रही एक कार का टायर सफदरगंज क्षेत्र के बघौरा गांव के पास अचानक फट गया। इससे तेज रफ्तार कार का पहिया काफी देर तक सड़क पर रगड़ता रहा। कार के रुकने तक उसमें आग लग गई। कार में सीएनजी किट लगी थी। यह देख आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़े लेकिन तब तक कार सवार लोगों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। इस कोशिश में कार सवार बशीर आलम, उनकी पत्नी गजाला परवीन, आबिद, अरसलान, जैद, रियाज व आदान निवासी बेगमगंज पुरवा, ट्रांसपोर्टनगर थाना बाबूपुरवा, कानपुर को मामूली चोट लग गई। जिला अस्पताल में उपचार करवाकर सभी लोग चले गए। सफदरगंज प्रभारी संदीप राय के मुताबिक हाईवे पर एक कार में अचानक आग लग गयी थी। कार सवार लोग सुरक्षित हैं। दमकल कर्मियों को बुलाकर आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें