बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में गत दिनों हुई मारपीट में घायल युवक की मौत हो गई है। क्षेत्र के ग्राम लालतापुरवा मजरे सैलक जलालपुर में 25 फरवरी को विजय बहादुर व नान्ह के बीच मारपीट हो गई थी। आरोप है कि नान्ह, सोहन व छोटू ने विजय बहादुर (30) की पिटाई कर दी थी।
गंभीर रूप से घायल विजय का अस्पताल में कई दिन इलाज कराने के बाद परिवारीजन घर ले आए। रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद विजय की घर पर ही मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है कि हमले में आई गंभीर चोट के चलते विजय की मौत हुई। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि नान्ह, सोहन व छोटू के विरुद्ध मारपीट का केस पहले से दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।