फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से लगी आग, टला हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सतरिख क्षेत्र में सिलेंडर से गैस के रिसाव के चलते एक घर में आग लग गई। अचानक लपटें उठने पर परिवारीजनों में हड़कंप मच गया लेकिन लोगों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

सतरिख क्षेत्र के ग्राम परेठिया निवासी अरुण मिश्रा के घर में बृहस्पतिवार सुबह सिलेंडर से हुए गैस के रिसाव से आग लग गई। अचानक आग की लपटें उठने से पास ही में लगे बिजली के तार जलने लगे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तुरन्त उपकेंद्र व दमकल केंद्र को दी। इस पर इलाके की आपूर्ति बंद कर दी गई। इस बीच लोगों ने कंबल और बोरी से सिलेंडर को ढककर आग पर काबू पाया। इस दौरान अरुण का हाथ झुलस लेकिन बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें