फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का असर, बंद रहे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लॉकडाउन के चलते लगातार दूसरे दिन भी शहर व कस्बों के बाजार बंद रहे। इसके चलते जरूरी काम के लिए ही लोग घरों से निकले। दिन भर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बेवजह वाहनों से सड़क पर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक विभिन्न थानों में 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए। चेकिंग के दौरान 350 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन से सप्ताह में दो दिनों का लॉकडाउन घोषित कर रखा है। इसके तहत लगातार दूसरे दिन रविवार को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रहे। दौरान शहर के देवा तिराहा, लखपेड़ाबाग चौराहा, धनोखर चौराहा, घंटाघर, सट्टी बाजार, लइया मंडी, सिविल लाइन चौराहा, छाया चौराहा, पल्हरी चौराहा, नाका पैसार आदि प्रमुख स्थलों की दुकानें बंद रहने से दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। चौराहों पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। इस दौरान कई लोग बेवजह वाहनों से घूमते मिले। ऐसे वाहनों का पुलिस ने चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें