फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ-सुल्तानपुर रेलमार्ग पर एक युवक का क्षतविक्षत शव मिला। युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह लोनीकटरा क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर ट्रैक पर दहिला गांव के पास करीब 30 वर्षीय युवक का क्षतविक्षत शव पड़ा मिला है। युवक के शरीर पर अंडरबियर व बनियान के अलावा अन्य कपड़ा नहीं है। सुबह ट्रैकिंग पर निकले ट्रैकमैन अमरजीत ने अप लाइन पर शव पड़े होने की सूचना रेलवे पुलिस व लोनीकटरा पुलिस को दी। लोनीकटरा पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें