फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में जुटे लोग, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के किंतूर गांव में शादी समारोह के दौरान भीड़ जुटने के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बदोसराय क्षेत्र के ग्राम किंतूर निवासी अंजुम का परिवार मुंबई में रहता था। गत दिनों परिवार के साथ गांव में बेटी की शादी करने के लिए आए थे। शादी में शामिल होने वाले दो बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के पश्चात तहसील प्रशासन ने जांच की। पता चला कि समारोह में भाग लेने वालों की संख्या मानक से अधिक थी। एसडीएम प्रतिपाल सिंह ने लड़की के परिवार के चार लोगों के खिलाफ हॉटस्पॉट के नियमों का उल्लंघन करने का केस दर्ज कराया है। प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। किंतूर गांव में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने के चलते गांव के लोगों की बदोसराय चौराहे पर स्थित करीब सौ दुकानों को प्रशासन ने बंद करवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें