फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैवाहिक समारोह में जुटाई भीड़, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए किसी भी आयोजन में भीड़ न जुटाने के निर्देशों के बाद भी रविवार को एक विवाह समारोह में तीन सौ से अधिक लोगों को एकत्र करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने का तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जहांगीराबाद क्षेत्र के गनौरा गांव निवासी चेतराम के घर रविवार को बरात आई थी। शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के विपरीत शादी समारोह में करीब तीन सौ लोगों की भीड़ जुटाई गई थी। इससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो सका। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने चेतराम के साथ श्रवण व इंद्रपाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अक्षय कुमार ने बताया कि समारोह में तीन सौ से भी अधिक लोगों की भीड़ जुटी थी। इस बारे में कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें