अमेठी सिटी। यातायात जागरूकता माह के तहत बुधवार को यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 180 वाहनों का चालान कर 3.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
कस्बा अमेठी में यातायात प्रभारी शोभनाथ राम ने वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पंफलेट बांटकर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, तीन सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने की अपील की गई। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया। संवाद