त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। ब्लॉक त्रिवेदीगंज के नरेंद्रपुर मदरहा की प्रधान के वित्तीय अधिकार बहाल हो गया। उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी ने वित्तीय अधिकार बहाल करने संबंधी आदेश जारी किया है।
जिला मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार ने एक फरवरी 2024 को ब्लॉक की ग्राम पंचायत नरेंद्रपुर मदरहा की प्रधान मीरा त्रिपाठी के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सीज कर दिया था। प्राथमिक जांच में अनियमितता मिलने व जारी नोटिस का जवाब न देने पर प्रधान मीरा त्रिपाठी के वित्तीय अधिकारी पर रोक लगा दी गई थी। इसके खिलाफ प्रधान की तरफ से उच्च न्यायालय में रिट याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला मजिस्ट्रेट ने प्रधान के अधिकार पहले की तरह बहाल करने का आदेश ब्लॉक व ग्राम पंचायत को भेजा है। अब प्रधान पहले की तरह अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेगी। (संवाद)