फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी को

Fri, 13 Nov 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आयोग ने विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की समय-सारिणी जारी कर दी है। एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवंबर को होगा। दावे और आपत्तियां 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक ली जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा। अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ईशान प्रताप सिंह ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं सहित सभी पात्र नागरिकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने पर जोर दिया। साथ ही ईपी रेशियो और जेंडर रेशियो में सुधार के लिए छूटे हुए पात्र मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं को चिह्नित कर सूची में शामिल करने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें