फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को लेकर दो पक्षों में मारपीट, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुढ़ियामऊ (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बबुरी गांव में एक बच्चे के खेत में जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान भाले से भी हमला भी किए गए। हमले में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि एक वृद्ध की हालत गंभीर होने पर उसे केजीएमयू रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो पक्षों से मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बबुरी निवासी सोनेलाल के मुताबिक, बुधवार सुबह उनका बेटा रामविजय (5) गांव के ही गनेश के खेत में शौच के लिए चला गया था। इसी को लेकर गनेश, सोहनलाल के घर जाकर विवाद करने लगा। बात बढ़ी तो गनेश के साथी भी लाठी, डंडे व भाला लेकर आ गए और घर में घुस कर मारपीट शुरू कर दी।
बीचबचाव के लिए आई मां बड़की (60), रामभवन (65), लालजी, प्रदीप, देशराज, रीता व नन्हे को भी गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने के बाद पहुंचीं पुलिस ने घायलों को सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया। जहां वृद्ध रामसरन (65) को जिला अस्पताल के बाद केजीएमयू रेफर कर दिया गया। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें