फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: एंबुलेंस रोककर मारपीट, घायल युवक की मौत

Sat, 11 Mar 2023 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल से रेफर हुए घायल युवक को निजी अस्पताल ले जाने के लिए कर्मियों ने एंबुलेंस चालक से बीच सड़क पर मारपीट की। यह भी नहीं सोचा कि घायल को तत्काल इलाज की आवश्यकता है। मारपीट व हंगामे के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। इस दौरान भीड़ एकत्र होने पर निजी अस्पताल कर्मी भाग गए। इस मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन




कोठी थाना क्षेत्र के कौराहापुरवा गांव निवासी अमर सिंह (22) होली के दिन बाइक से साथी के साथ कहीं जा रहा था। इसी दौरान सफदरगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। एबुंलेंस कर्मियों की सूचना पर अमर सिंह के चचेरे भाई संजय कुमार व अन्य परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।


अमर सिंह की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने तत्काल केजीएमयू लखनऊ रेफर किया। संजय के अनुसार, वे निजी एंबुलेंस से घायल को लेकर लखनऊ के लिए चले और जैसे ही नाका सतरिख पर हैदरगढ़ की ओर मुड़े, कार सवार तीन लोग आ गए। उन लोगों ने बीच सड़क पर अपनी गाड़ी लगाकर घायल युवक को पल्हरी स्थित साईं अस्पताल ले जाने की दबाव बनाया। मना करने पर एंबुलेंस मालिक शहबान व चालक रेहान से मारपीट की।
विज्ञापन



घायल को जबरन अपने अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान बीच सड़क पर करीब आधा घंटे तक हंगामा होता रहा। इस दौरान भीड़ लग गई तो तीनों भाग गए। इस दौरान घायल अमर सिंह ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। संजय ने निजी अस्पताल वालों पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। यह भी कहा कि पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज देखे जाएं, तो पुष्टि हो जाएगी। शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि इस मामले में दिग्विजय सिंह, पवन वर्मा व श्री साईं अस्पताल पल्हरी के चालक आरपी सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें