फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों और पुलिस कर्मियों में मारपीट

Fri, 17 Feb 2017 11:43 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
रोड पर जाम लगने पर एक ट्रैफिक दीवान ने अधिवक्ता को रोक दिया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। देखते ही देखते पहुंचे कई वकीलों ने ट्रैफिक दीवान को पीट दिया। इस घटना का वायरलेस पर मैसेज पास हुआ। तत्काल मौके पर एसपी समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने वकीलों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन


पुलिस ने मारपीट के मामले में एक वकील को हिरासत में लिया। इसके बाद कोतवाली मेें वकीलों की भीड़ लग गई। घंटों हंगामा चलता रहा। दोनों पक्षों में सुलह-समझौता कर लिया गया।

शुक्रवार शाम देवा तिराहे के पास बाइक से जा रहे अधिवक्ता संदीप श्रीवास्तव को ट्रैफिक दीवान अखिलेश सिंह ने मार्ग जाम होने की बात कहकर रोक दिया। इसके बाद वकील व दीवान के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते मौके पर कई अधिवक्ता पहुंच गए और ट्रैफिक दीवान की पिटाई कर दी। इस दौरान साथी पुलिस कर्मियों ने वायरलेस सेट पर यह संदेश पास कर दिया कि दीवान को वकील पीट रहे है।

मौके पर भारी पुलिस बल व एसपी वैभव कृष्ण भी जा पहुंचे। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने यहां मौजूद वकीलों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पिटाई में वकील धर्मेंद्र समेत कई को चोट पहुंची है। पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में संदीप श्रीवास्तव को हिरासत में लिया और कोतवाली ले आई। इसके बाद वहां पहुंचे साथी वकीलों ने घंटों बवाल किया।

बाद में कोतवाल बीपी यादव व वकीलों के बीच हुई वार्ता के बाद मामले में सुलह समझौता कर लिया गया है। पुलिस ने वकील संदीप को छोड़ दिया व किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। कोतवाल ने बताया कि वकील व ट्रैफिक दीवान ने एक-दूसरे के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें