फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बढ़ रही बुखार के मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को ओपीडी में 22 सौ मरीज पहुंचे। उनमें सात सौ लोग बुखार से पीड़ित थे। साढ़े तीन सौ मरीजों के खून की जांच की गई।
विज्ञापन

जिले के कई इलाकों में बुखार के चलते कुछ दिन में दस लोगों की मौत हो चुकी। बहुत से लोग बुखार की चपेट में हैं। इसका असर जिला अस्पताल में भी दिख रहा है। सोमवार को ओपीडी में 22 सौ लोग इलाज के लिए पहुंचे। भीड़ के चलते अस्पताल परिसर में तिल रखने तक जगह नहीं थी। चिकित्सकों के कक्षों के बाहर मरीजों की लाइनें लगी थीं। इमरजेंसी में भी मरीजों की भीड़ रही। बेड खाली न होने के कारण मरीजों को स्ट्रेचर पर लिटाकर इलाज किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल पहुंच रहे मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या बुखार से पीड़ित लोगों की है। सोमवार को बुखार से पीड़ित सात सौ लोग अस्पताल पहुंचे थे। उनमें से साढ़े तीन सौ लोगों के खून की जांच के लिए नमूने लिए गए। अन्य मरीजों को दवाएं देकर वापस भेज दिया गया।
गंगरेला निवासी रामकिशुन ने बताया कि उनका पुत्र अनुज (9) पांच दिन से बुखार से पीड़ित है। निजी चिकित्सकों से इलाज के दौरान सोमवार को खून की उल्टी होने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। सीएमएस डॉ. एसके सिंह का कहना है कि सबसे ज्यादा बुखार पीड़ित लोग आ रहे हैं। सोमवार को ओपीडी में 22 सौ मरीज आए इनमें बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या सात सौ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें