फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को बंधक बनाकर पीटने में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एक युवक को पेड़ से बांधकर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने बताया कि फतेहपुर क्षेत्र के बिलखिया गांव निवासी छब्बन पुत्र रामपाल को शुक्रवार को रामनगर क्षेत्र के सुढ़ियामऊ कस्बे में पेड़ से बांधकर इस्लामुद्दीन, रजमुददीन व अन्य लोगों ने पिटाई की थी। छब्बन पर आरोप था कि उसने साइकिल चोरी की थी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़ाया था। इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने इस्लामुद्दीन, रजमुददीन समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।एएसपी ने बताया कि दोनों नामजद आरोपी रविवार को गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें