बाराबंकी। सूरतगंज क्षेत्र में बुखार से एक बालिका की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। सोमवार को डॉक्टर गांव पहुंचे और बुखार पीड़ित लोगों की जांच की। कई लोगों के खून का नमूना जांच के लिए भेजा है।
ग्राम पंचायत केशरई के हेमपुर में कई दिन से बीमार से पीड़ित सोनी पुत्री मिटठू लाल की रविवार को मौत हो गई थी। गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित थे। बालिका की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम हेमपुर गांव पहुंची। डॉक्टर ने बुखार पीड़ित लोगों की जांच करने के साथ उन्हें दवाएं दीं। इसके साथ कई लोगों के खून का नमूना जांच के लिए भेजा है। ग्रामीणों को संक्रमक रोग से बचाव के बारे में जागरूक किया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश चन्द्र ने भी मौजूद थे।