गणतंत्र दिवस को दिन भर चली तैयारियों के बीच शाम होते ही सरकारी इमारतें रोशनी से नहा गई। पुलिस लाइन परेड को भी सजाकर समारोह के लिए तैयार किया गया है। विभिन्न स्कूलों में भी दिनभर पूर्वाभ्यास चला जिसमें बच्चों के कदमताल व देशभक्ति गीत फिजाओ में गूंज उठे। गुरुवार को स्कूल से छुट्टी होने पर बच्चों में झंडा खरीदने की होड़ लगी रही।
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने शहर में सभी सार्वजनिक स्थलों, होटल, ढाबा, लाज, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, शराब की दुकानों आदि जगहों पर चेंकिग अभियान चलाना शुरू किया है। एसपी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा संदिग्धों की चेकिंग के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर चौकसी बरती जा रही है।