फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में मृत मिली महिला कांस्टेबल

Fri, 24 Mar 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी 100 में तैनात एक महिला कांस्टेबल का शव उसके कमरे में पाया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कांस्टेबल ब्लॅड प्रेशर व शुगर की मरीज थी। परिवारीजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मालगोदाम रोड के पास मुनीराबाद मोहल्ले में पांच साल से शांती सदन में किराए पर रह रही महिला कांस्टेबल कमला देेवी (58) का शव उसके कमरे में पाया गया। कांस्टेबल यूपी 100 में तैनात थी और आजमगढ़ जिले के थाना रौनापार क्षेत्र के ग्राम जमी रसूलपुर की मूल निवासी थी।

मकान मालिक दीपू ने बताया कि रोज की तरह वह बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे ड्यूटी से वापस कमरे में आई थी। शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक कोई आहट नहीं मिली तो कमरे में जाकर उन्हें आवाज लगाई गई। कमरा अंदर से बंद था पड़ोसियों की मदद से किसी तरत दरवाजा खोला गया तो वह बिस्तर पर मृत पड़ी मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


मौके पर एसपी वैभव कृष्ण, अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी संतोष सिंह आदि मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मृतका के पुत्र सोनू उर्फ आशीष को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से बीमारी से संबंधित दवाएं मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें