फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: परीक्षा के दौरान पिता की मौत, तौसीबा ने हासिल किए 75 फीसदी अंक

Sat, 25 Apr 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मोहल्ला छेदाकटरा की तौसीबा ने अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। गृह विज्ञान की परीक्षा के दिन उनके पिता मो. हबीब का दिल का दाैरा पड़ने से निधन हो गया था। पिता की अर्थी घर में रखी होने के बावजूद तौसीबा परीक्षा देने गई थी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित हुआ। तौसीबा ने 75 फीसदी से अधिक विशेष योग्यता के साथ परीक्षा पास की। गृह विज्ञान विषय में उन्हें 85 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। इससे हर कोई खुश है। नूर मोहम्मद इंटर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने तौसीबा का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें