फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बहन को पीट रहे युवक पर पिता ने किया चाकू से हमला, मौत

Thu, 03 Sep 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना के बदलूपुरवा गांव में शराब पीने के बाद बहन से विवाद कर रहे चंद्रकेश (45) पर गुस्से में आकर पिता ने चाकू से हमला कर दिया। सोमवार को हुई इस घटना की भनक तक पुलिस को नहीं लगी। मंगलवार रात घायल युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के ससुर की तहरीर पर पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बदलूपुरवा गांव निवासी बच्चाराम के पुत्र चंद्रकेश मध्य प्रदेश में रहकर मजदूरी करते थे। रक्षाबंधन पर्व पर वह घर आए थे। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले सोमवार को चंद्रकेश शराब के नशे में घर पहुंचे और बहन रंगोली की पिटाई करने लगे। शोरगुल सुनकर पहुंचे पिता बच्चाराम ने दोनों को अलग करने का प्रयास किया। चंद्रकेश ने झगड़ा बंद नहीं किया तो गुस्से में आकर पिता बच्चाराम ने घर में रखे चाकू से चंद्रकेश पर हमला कर दिया। घायल चंद्रकेश को परिजन सूरतगंज के निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान मंगलवार रात उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने शव घर लाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर बुधवार सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से युवक के ससुरालीजन आक्रोशित हैं। एसएचओ अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि ससुर विजय बहादुर की तहरीर पर पिता बच्चाराम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। चंद्रकेश तीन भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर पर थे। डेढ़ साल पहले उसकी शादी क्षेत्र के ही अटहरी निवासी शीला देवी के साथ हुई थी। उसकी मौत से परिजनों के साथ पत्नी भी गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें