फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आया ई रिक्शा, पिता-पुत्री की मौत

Mon, 05 Oct 2026 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल अफसाना व मृतक सानिया व मन्नान।
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर शहर के निकट पल्हरी गांव के पास सोमवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार लखनऊ निवासी मन्नान (45) और उनकी सात वर्षीय पुत्री सानिया की मौत हो गई। हादसे में मन्नान की पत्नी अफसाना (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हाईवे पर प्रतिबंध के बावजूद ई-रिक्शा का संचालन हो रहा था। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मन्नान लखनऊ के आजाद नगर, सदर कैंट बिजनौर के रहने वाले थे। उनकी ससुराल रामसनेहीघाट क्षेत्र के चिता का पुरवा गांव में है। वह लखनऊ में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार को वह पत्नी और बेटी के साथ अहमदपुर कस्बे में फंगल इंफेक्शन की दवा लेने जा रहे थे। पल्हरी गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मन्नान और सानिया को मृत घोषित कर दिया। घायल अफसाना का उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। हादसे में तेज रफ्तार बस की टक्कर की भी बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अभी वाहन स्पष्ट नहीं है। सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि वाहन का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

जिला अस्पताल में भर्ती घायल अफसाना व मृतक सानिया व मन्नान।

जिला अस्पताल में भर्ती घायल अफसाना व मृतक सानिया व मन्नान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें