फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फतेहपुर तहसील में सबसे ज्यादा 160 मिली मीटर बारिश

Sun, 12 Jul 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में शनिवार सुबह भी बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहे। बीते तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण खेतों में धान की रोपाई के लिए पर्याप्त पानी भर गया है। इससे किसानों को काफी राहत मिली है। अधिकांश किसान इस समय बारिश के पानी में ही धान की रोपाई कर रहे हैं। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा फतेहपुर तहसील में 160 मिली मीटर बारिश हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार से शनिवार सुबह आठ बजे तक जिले की विभिन्न तहसीलों में बारिश दर्ज की गई। नवाबगंज तहसील में 42 मिलीमीटर, रामसनेहीघाट में 45 मिलीमीटर, फतेहपुर में 160, हैदरगढ़ में 55 मिलीमीटर, रामनगर में 52 मिलीमीटर और सिरौलीगौसपुर में 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने बताया कि बारिश के कारण जिले में धान की रोपाई 40 फीसदी तक हो गई है। यह बारिश खरीफ की फसलों के लिए बहुत लाभकारी है।
वहीं हरख ब्लॉक के दौलतपुर के प्रगतिशील किसान पद्मश्री राम सरन वर्मा ने बताया कि बारिश से सब्जी की फसलों को नुकसान हुआ है। हालांकि, खरीफ की धान और अन्य फसलों को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि अच्छी बारिश न होती तो धान की फसल पर विपरीत प्रभाव पड़ता। कोटवाधाम के किसान राम कुमार ने भी बताया कि इस बारिश ने किसानों को काफी राहत दी है। धान की रोपाई के लिए पानी की कमी दूर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें