फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबॉल में फतेहपुर व सिरौलीगौसपुर का दबदबा

Wed, 10 Feb 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से बुधवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बुधवार को दो दिनी जनपदीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विधाओं में खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। पहले दिन वॉलीबॉल महिला वर्ग में फतेहपुर व पुरुष वर्ग में सिरौलीगौसपुर का दबदबा रहा।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने ध्वाजारोहण कर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के अवसर प्रतिभागियों के लिए अच्छा प्लेटफार्म उपलब्ध कराते हैं। एक सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए स्वस्थ मानव संसाधन आवश्यक है। इसमें खेलोें की भूमिका महत्वपूर्ण है।

इसके बाद प्रतियोगिताएं शुरू कराई गईं। पुरुष वर्ग में सौ मीटर दौड़ में सद्दाम ने प्रथम, मो. नसीर ने द्वितीय व अंकित यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में नाजिया बानो ने पहला, हर्षिता ने दूसरा व धीरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग चार सौ मीटर में ललिता यादव ने पहला, नाजिया बानो ने दूसरा व खुशबू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में सद्दाम ने प्रथम, दिलीप ने द्वितीय व सुभाष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पंद्रह सौ महिला वर्ग में कविता यादव ने प्रथम, गोल्डी सिंह ने द्वितीय व खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में श्रीराम ने पहला, मुलायम कुमार ने दूसरा व अंकित शुक्ल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

गोला फेंक पुरुष वर्ग में शिवदीप ने प्रथम, आदित्य सिंह ने द्वितीय व सचिन वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में हर्षिता ने पहला, निशा सिंह ने दूसरा  व मालविका सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी शिल्पी पांडेय, अमर बहादुर सिंह, रामऔतार गोस्वामी, सबल सिंह चौहान, राजेंद्र त्रिपाठी, चंदारानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें