फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को तय दाम पर ही मिलेगी खाद: राज्यमंत्री

Sun, 07 Jun 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जनपद में किसानों को बिना किसी परेशानी के निर्धारित दरों पर खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने शनिवार को अपने आवास पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को किसानों को तय दाम पर ही खाद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने थोक और फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं। कोई भी विक्रेता तय कीमत से अधिक दाम पर खाद नहीं बेच सकेगा। खाद के साथ जबरन कोई अन्य सामान टैग करने पर भी कानूनी कार्रवाई होगी। ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बैठक में किसानों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया गया है।
जिन गांवों में चकबंदी चल रही है, उन्हें खाद से वंचित नहीं किया जाएगा। जिन किसानों की वरासत दर्ज नहीं हुई है, उन्हें भी खाद मिलेगी। आधार और खतौनी में नाम अलग होने पर भी फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन सकी है, ऐसे किसानों को भी खाद मिलेगी। ये किसान अपने भूमि अभिलेख या आधार कार्ड दिखाकर फसल की जरूरत के हिसाब से खाद प्राप्त कर सकते हैं। सहायक आयुक्त सहकारिता को समितियों के खुलने का समय और रोस्टर दीवारों पर वाल पेंटिंग करवाकर सार्वजनिक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



जिले में खाद का पर्याप्त स्टॉक
जिला कृषि अधिकारी ने समीक्षा के दौरान बताया। जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। सहकारी समितियों पर यूरिया 1,89,825 बोरी, डीएपी 1,05,520 बोरी और एनपीके 1,15,020 बोरी उपलब्ध है। निजी दुकानों पर भी यूरिया 3,84,673 बोरी, डीएपी/टीएसपी 1,59,540 बोरी और एनपीके 3,17,600 बोरी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।


किसान यहां करें शिकायत
जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है। वे आवश्यकता के अनुसार ही निर्धारित दर पर खाद खरीदें। यदि कोई विक्रेता अधिक पैसे मांगता है तो तुरंत शिकायत करें। जबरन दूसरा सामान साथ में बेचने पर भी शिकायत की जा सकती है। किसान उर्वरक कंट्रोल रूम नंबर 9116295764 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें