फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल और नस्ल को बचाने के लिए संघर्ष को तैयार रहें किसान : राकेश टिकैत

Tue, 17 Feb 2026 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
सूरतगंज के दादनपुर सरवां गांव में आयोजित महापंचायत में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू राष्ट्रीय
विज्ञापन
फतेहपुर/सूरतगंज। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर यहां जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौता किसानों और दुग्ध उत्पादकों के लिए अत्यंत घातक है।
विज्ञापन

टिकैत मंगलवार को जिले के सूतरतगंज ब्लॉक के ग्राम दादनपुर में आयोजित किसान-मजदूर स्वाभिमान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसान और डेयरी व्यवसाय से जुड़े लोग बर्बाद हो जाएंगे, जिसके लिए अपनी फसल और नस्ल को बचाने के लिए संघर्ष करना अनिवार्य है। उन्होंने किसानों से गांव-गांव में कमेटियां बनाकर संगठित होने और धरना-प्रदर्शन करने की अपील की।
टिकैत ने सरकार पर पूंजीवादी सोच से काम करने का आरोप लगाया। कहा कि आंदोलन करने वाले किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने बजट में बनाई जाने वाली योजनाओं की निगरानी की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि उनका लाभ वास्तव में गांवों तक पहुंच सके। उन्होंने 13 महीने चले किसान आंदोलन का स्मरण कराते हुए कहा कि बिना गोली चले कई किसान शहीद हुए, फिर भी सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह को 20 बीस सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। राकेश टिकैत ने शहीद कार्यकर्ता सरदार सरमेल सिंह गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार, राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद वर्मा, सालिक राम यादव, प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महिला बबली त्यागी, रामकिशोर पटेल, अनुपम वर्मा, उत्तम वर्मा, सतीश वर्मा समीर यादव, शरदा बख्श सिंह, राजू सिंह, राईस अहमद, पृथ्वी सिंह व पवन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें