फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से किसानों के चेहरे खिले

Sat, 01 Aug 2015 11:18 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश नहीं होने से खोतों में धान के पौधे सूखने की कगार पर पहुंच गए थे। झमाझम बारिश से किसानों को काफी राहत मिली है। लेकिन कुछ क्षेत्रों में जरूरत भर का पानी नहीं बरसा।
विज्ञापन


जिले के रामनगर तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक 150 मिमी बारिश हुई जबकि हैदरगढ़ क्षेत्र सूखा रहा। जनपद में औसत बारिश 63.17 मिमी दर्ज की गई।

बारिश होने से मौसम सुहाना हो रहा। लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। जनपद में अब तक 268.51 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम का मिजाज शुक्रवार सुबह से बदला रहा था। किसानों को बारिश होने की उम्मीद थी। शुक्रवार आधी रात के बाद तेज बारिश शुरू हुई। दो-तीन घंटे तक झमाझम बरसात हुई। इस पानी से खेत लबालब भर गए।

शनिवार सुबह खेत देख किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश ने उन्हें बड़ी राहत दी। क्योंकि ज्यादातर किसान धान की रोपाई करने के बाद एक पखवारे से पानी बरसने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


जिले के कई क्षेत्रों में बारिश न होने से धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई थी। ऐसे में बारिश से किसान बहुत खुश हैं। इसके साथ ही मौसम भी सुहाना हो गया। उमस व गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें