फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे

Sat, 02 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
खेतों में रोपाई करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पिछले कई दिन से उमस व गर्मी की मार झेल रहे लोगों को शनिवार की भोर व सुबह हुई झमाझम बारिश से राहत मिली। इसी के साथ खेती किसानी का कार्य तेज हो गया है। जिले में कुल 41.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे, जिससे तापमान में कमी आई। अधिकतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम से आसमान पर छाए बादल शनिवार की भोर व सुबह झमाझम बरसे। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से धूप भी नहीं निकली। इससे लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। कृषि विभाग के मुताबिक जनपद में 41.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। जून में कुल बारिश 82.2 मिमी दर्ज की गई।

शाम को बादल छाए रहने और हवा चलने से मौसम खुशगवार रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


रोपाई का कार्य होगा तेज
कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. जेपी सिंह ने कहा कि खरीफ की फसल बोई गई है। इसमें मक्का, उड़द, मूंग व तिल की फसल के खेतों में पानी ठहर गया तो नुकसान होगा। किसानों को इस बात पर ध्यान देना होगा कि इन खेतों में पानी न ठहरे। धान मुख्य फसल है। बारिश से धान की खेती में तेजी आएगी। रोपाई का कार्य तेज होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें