फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: किसानाें ने ब्लॉक का घेराव कर किया प्रदर्शन

Fri, 02 Feb 2024 03:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक का घेराव कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं को ब्लॉक परिसर से बाहर निकाल दिया। जिस पर ब्लॉक गेट के बाहर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन



भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रामचंद्र सिंह के नेतृत्व किसानों ने विकास खंड कार्यालय का घेराव किया। ग्राम पंचायत में पशुओं को गौशालाओं में भेजने तथा न्याय पंचायत स्तर पर गौशालाओं का निर्माण करने, वर्ष 20 से 23 तक के कराए गए मनरेगा कार्य, पूर्वांचल विकास निधि, दशम वित्त आदि के समस्त कराए गए कार्यों में भ्रष्टाचार की जांच कराए जाने की मांग की।


प्रदर्शन किए जाने से परेशान ब्लॉक प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद कस्बा प्रभारी केडी सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को परिसर से बाहर निकाल दिया। उसके बाद किसान यूनियन के कार्यकर्ता ब्लॉक गेट पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी, जनार्दन गुप्ता, अशोक यादव, अस्तित्व प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष विधि चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें