फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को कर्ज वसूली के लिए बनाया बंधक

Sat, 07 May 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
क‌िसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसानों से वसूली से रोक के बाद भी बैंक वाले बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को पहले बैंक के सुरक्षा गार्ड ने एक किसान के घर जाकर लोन जमा करने के लिए दबाव बनाया उसके बाद किसान के पुत्र को पकड़कर दिन भर बैंक में बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन


मामला शहर स्थित आंध्रा बैंक का है, हरख ब्लॉक के बड़ापूरा निवासी भगौती प्रसाद अपनी जमीन पर आंध्रा बैंक से कर्ज ले रखा है। लेकिन करीब दो वर्षों से फसल चौपट हो जाने के कारण बैंक का कर्ज नहीं जमा कर सका है। जिस कारण बैंक अफसर लगातार दबाव बना रहे हैं।
इस वर्ष सूखा के कारण फसल चौपट हो चुकी है। शुक्रवार सुबह बैंक का सुरक्षा गार्ड सोमनाथ मिश्रा किसान के घर पहुंचा।  लोगों से अभद्रता की और कर्ज जमा करने के लिए दबाव बनाया। लेकिन किसान भगौती के पुत्र मंगल ने फसल खराब होने की बात कही।
विज्ञापन


तो गार्ड उसे बैंक ले गए और दिनभर बैंक में बंधक बनाए रखा। बैंक में भी बैंक मैनेजर रंजीत कुमार सिंह व सुरक्षा गार्ड ने किसान के पुत्रा पर दबाव बनाया। न जमा करने पर जेल भेजने की धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़ित किसान भगौती का कहना है कि बैंक के लोग ऐसे ही अभद्रता करेंगे और कर्ज जमा करने के लिए दबाव बनाएंगे तो कुछ कदम उठाना ही पड़ेगा।

किसान को कर्ज वसूली को लेकर बैंक में ले जाकर बिठाए रखना गलत है। पूरे मामले की जांच करने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी।- एके मिश्रा, एलडीएम

वसूली पर रोक के बाद भी किसान को बंधक बनाना गलत है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। -अजय यादव, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें