फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर के हमले से किसान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरख (बाराबंकी)। गेहूं की फसल काट रहे किसान पर जंगली जानवर ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीमाबाद जंगल में कांबिंग शुरू कर दी है। पग चिह्न देखकर वन विभाग तेंदुआ होने की आशंका जता रहा है। उधर, ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, लोगों ने शाम होते ही घरों से निकलना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

हरख क्षेत्र अंतर्गत करीमाबाद जंगल 103 हेक्टेयर में फैला हुआ है। इसी के किनारे शेखपुर गांव है। यहां के किसान केसरबक्श उर्फ ननकऊ रावत (40) शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे गेहूं की फसल काटने खेत गया था। खेत में पहले से घात लगाए बैठे किसी जंगली जानवर ने उस पर हमला कर लहूलुहान कर दिया।
शोर सुनकर आसपास मौजूद गांव के ही भोगनाथ, लल्ले रावत व संदीप यादव मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक लंबा सा जानवर नदी की तलहटी की ओर छलांग मारते हुआ भाग गया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए और गंभीर रूप से घायल किसान को आननफानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया, किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीमाबाद जंगल के पास ही कांबिंग शुरू कर जंगली जानवर की तलाश तेज कर दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पूर्व ही चकसार जंगल में एक हिरन को यह जंगली जानवर अपना शिकार बना चुका है। जांच करने वन विभाग के कर्मचारी गए थे लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
तभी से क्षेत्र के चकसार, जैसाना, खानपुर, मोहद्दीपुर, धौराहरा, बरकत नगर, शेखपुर, करीमाबाद सदरपुर, पाक पुरवा, आंणगपुर व गोकुलपुर आदि दर्जनों गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण गेहूं की कटाई करने के लिए अब खेतों की तरफ जाने से कतरा रहे हैं या फिर ग्रुप बनाकर कटाई करने जा रहे हैं।
हरख रेंज के एसडीओ आरसी भट्ट ने बताया कि जंगली जानवर की सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ मैं भी मौके पर गया था। पग चिह्नों को देखकर तेंदुआ है या कोई और जानवर, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। वन दरोगा संजय श्रीवास्तव व देवकुमार आदि की टीम कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें