फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसों में किसान की मौत, तीन घायल

Fri, 31 Jan 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
 पूरे कारिक मजरे कोठी के पास तालाब में गिरा गन्ना लद ट्रक। -संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


सतरिख थाना क्षेत्र के कमरपुर गांव निवासी शोभाराम (40) बुधवार शाम साइकिल से बाराबंकी जा रहे थे। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस जिला अस्पताल ले गई मगर देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। शोभाराम खेतीबाड़ी करते थे। उनकी सिर्फ दो पुत्रियां हैं, एक की शादी हो चुकी है।

बृहस्पतिवार सुबह बाराबंकी से कूरियर का सामान लादकर जा रहा निजी डाक पार्सल वाहन कोहरे के कारण दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में अकबरपुर चौराहे के पास पुलिया तोड़ते हुए नहर में जा गिरा। स्थानीय लाेगों ने घायल चालक सुमित को बाहर निकाला। हादसा कोहरे के कारण हुआ।
विज्ञापन


बदोसराय क्षेत्र में सफदरगंज मार्ग पर शेर अली का पुरवा गांव के बाहर सड़क पर एसयूवी की टक्कर से गांव के जमील अहमद का पांच वर्षीय पुत्र अल्ताफ घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


कोठी थाना क्षेत्र में बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर बृहस्पतिवार को गन्ना लाद कर जा रहा ट्रक कोठी के पास सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बनी पुलिया और बिजली के पोल को तोड़कर तालाब में जा गिरा। हादसे में कुम्हरवा पोस्ट लोधौरा थाना रामनगर निवासी चालक विजय कुमार घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें