फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हादसे में किसान की मौत, हाईवे पर लगा जाम

Thu, 28 Mar 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सफदरगंज (बाराबंकी)। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफदरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन ने एक किसान को रौंद दिया। इसके बाद कई वाहन शव के ऊपर से होकर गुजर गए। इससे सड़क पर पड़ा शव क्षत विक्षत हो गया। इसे देखकर गुजर रहे कुछ वाहन चालक रूके तो पूरे हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव को हाईवे से हटवाया। इस दौरान एक घंटे से अधिक समय तक हाईवे पर वाहनों का आवागमन बाधित होने से जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

सफदरगंज थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी प्रेम कुमार (45) मेंथा की रोपाई करने के लिए बुधवार देर शाम साइकिल से डीजल लेने जा रहा था। इस दौरान अयोध्या से लखनऊ जाने वाली लेन पर बघौरा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने प्रेम की साईकिल को टक्कर मारकर उसे रौंद दिया। सड़क पर पड़े प्रेम के शव के ऊपर से कई अन्य वाहन भी गुजर जाने से शव क्षत विक्षत हो गया। जब लोगों कि समझ में आया कि कोई मृत व्यक्ति सड़क पर पड़ा है तो लोगों ने वाहन रोकना शुरू किए। इसी दौरान आस पास के ग्रामीणों की भीड़ भी हाईवे पर जुट गई। इसके चलते हाईवे पर करीब सवा किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
सूचना पर पहुंची सफदरगंज की पुलिस साथ में शव को पैक करने वाली किट लाना भूल गई। बाद में स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने आनन-फानन में शव को हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद आवागमन को पुन: बहाल करवाया। मृतक प्रेम कुमार के पांच पुत्र और दो पुत्री है। मृतक के भाई ने बताया कि प्रेम की पत्नी की मौत भी चार साल पहले हो चुकी थी। ऐसे में अब उसके सातों बच्चे अनाथ हो गए हैं। प्रेम की मृत्यु की खबर आने के बाद परिजनों के साथ ही पूरे गांव में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें