फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पुण्यतिथि पर याद किए गए बेनी बाबू

Thu, 28 Mar 2024 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की चौथी पुण्यतिथि पर मोहनलाल डिग्री कॉलेज में समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनकी प्रतिमा पर पुत्र पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, पौत्री श्रेया वर्मा समेत परिवार सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण किया। स्व.बेनी प्रसाद वर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, पूर्व सांसद रामसागर रावत, विधायक धर्मराज सिंह यादव, गौरव रावत समेत कई जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

शहर के छाया चौराहा स्थित सपा कार्यालय पर भी एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यहां जिलाध्यक्ष अयाज अहमद, प्रीतम सिंह वर्मा, समेत तमाम पदाधिकारियों ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि स्व. बेनी बाबू केंद्र व प्रदेश सरकार में मंत्री रहते हुए बाराबंकी के साथ पूरे देश में विकास कार्य कराए। जाति, धर्म, संप्रदाय, व्यक्ति के नाम पर कभी भेद नहीं किया। इस अवसर पर विकास यादव, हिमांशु, हुमायूं नईम ,सुरेश चंद्र गौतम, दानिश सिद्दीकी व ज्ञान प्रकाश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें