फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: करंट का चपेट में आकर किसान की मौत

Sun, 10 Nov 2024 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघटेर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र घुंघटेर के खुज्झी गंव निवासी जुगल किशोर (45) खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होंने अपने घर के सामने धान को ओसाने के लिए पंखा लगाया था। शुक्रवार रात स्विच ऑन कर उन्होंने जैसे हीब का स्टैंड पकड़कर उसे सीधा खड़ा करना चाहा, वह करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


झटके से वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए और पंखा उनके सीने पर आ गिरा। आसपास मौजूद परिजनों ने आनन-फानन पंखे का तार प्लग से अलग कर उन्हें सीएचसी घुंघटेर पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की पत्नी तथा दो नाबालिग पुत्र इस घटना के बाद से बेसुध हैं। घुंघटेर थाना के अतिरिक्त प्रभारी राजकुमार पटेल ने बताया कि परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें