फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 179 में से 78 शिकायतें निस्तारित

Sun, 10 Nov 2024 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को जिले भर के थानों में 179 शिकायतें पहुंचीं। भूमि विवाद के करीब 35 मामलों में राजस्व व पुलिस की टीमें मौके पर गईं। 78 शिकायतें निस्तारित कर दी गईं। अन्य मामलों के निस्तारण के लिए हर थाने में तीन-तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


कोतवाली हैदरगढ़ पहुंचे डीएम सत्येंद्र कुमार व एसपी दिनेश कुमार सिंह के समक्ष नौ शिकायती पत्र आए। कांग्रेस के पवन यादव ने भिटौरा पंप नहर से पानी न मिलने, हरिपालपुर के झल्लन ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत के बाद भी भूमि की पैमाइश न होने तथा कृष्णमगन पांडेय ने गांव सरांय पांडेय में जिला पंचायत से निमित जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर शिकायत की। इनमें से चार शिकायतों का निस्तारण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें