फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉलियों में धान लेकर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सरकारी केंद्रों पर तौल न होने से परेशान किसान मंगलवार सुबह धान से लदी सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर शहर पहुंच गए और गन्ना कार्यालय परिसर में डेरा डाल दिया। उनके समर्थन में झंडा बैनर लेकर भाकियू (भानु गुट) के पदाधिकारी भी एकत्र हो गए। इससे शहर का प्रमुख इलाका जाम हो गया। किसानों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम सदर व जिला खाद्य विपणन अधिकारी से बात नहीं बनी तो एडीएम मौके पर पहुंचे। किसानों से वार्ता कर आठ अतिरिक्त कांटे लगाकर धान की तौल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों का धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

धान की तौल कराने को लेकर किसान लगातार परेशान हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में धान लेकर केंद्रों पर पहुंच रहे किसानों को कई-कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है। इस दौरान रविवार रात हुई बारिश से सैकड़ों क्विंटल धान भीग गया। इससे परेशान जिले के कई इलाकों से किसान मंगलवार सुबह धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर शहर पहुंच गए। उनके समर्थन में भाकियू (भानु गुट) के प्रदेश प्रभारी आशू चौधरी व अन्य पदाधिकारी भी एकत्र हो गए। 11 बजे तक गन्ना कार्यालय परिसर धान लदी ट्रॉलियों से भर गया। इसके बाद भी ट्रालियां लकर लेकर आने का सिलसिला जारी था। दोपहर तक जनेस्मा के आसपास, पुलिस लाइन के सामने, कलेक्ट्रेट मार्ग, जीआईसी मैदान तथा हैदरगढ़ रोड पर धान लदी ट्रालियों की लंबी लाइनें लग गई। प्रशासन द्वारा कराई गई गिनती में ट्रॉलियों संख्या करीब 422 बताई गई। किसानों पांच सौ से ज्यादा ट्रॉलियों लेकर पहुंचने का दावा किया। इससे इलाके में जाम लग गया।
किसानों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने कई थानों की पुलिस और पीएसी को बुला लिया। एसडीएम सदर अभय पांडेय, सीओ सिटी सीमा यादव और जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की लेकिन वे नहीं मानें। किसान मौके पर ही कांटा लगाकर तौल कराने की मांग पर अड़े थे। इस पर एडीएम संदीप गुप्ता पहुंचे और किसानों से वार्ता की। आठ स्थानों पर अतिरिक्त कांटा लगाकर धान की तौल कराने के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें