फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसों में किसान और एलएलबी छात्र की मौत

Sun, 26 Jul 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में घायल युवा किसान और एलएलबी के छात्र की मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। दोनों युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

जैदपुर क्षेत्र के अहमदपुर मजरे खंता का पुरवा गांव निवासी किसान राहुल वर्मा (32) शुक्रवार देर शाम बाइक से खाद लेकर घर लौट रहे थे। अहमदपुर टोल प्लाजा के पास उनकी बाइक व ऑटो रिक्शा में टक्कर हो गई। राहुल की बाइक ऑटो में फंस गई और करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई।
गंभीर रूप से घायल राहुल को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। राहुल के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। वहीं सतरिख थाना क्षेत्र के बीजेमऊ ग्राम पंचायत के मानपुर राह गांव निवासी विशाल (24) एलएलबी का छात्र था।
विज्ञापन

हाईवे पर दौलतपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया था। बाद में परिजन मेयो मेडिकल कॉलेज ले आए थे। शनिवार सुबह विशाल की मौत हो गई। परिवार में उसके दो भाई और चार बहनें हैं।


डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के नंदकला निवासी अलाउद्दीन शनिवार दोपहर बाइक से लखनऊ जा रहे थे। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर मौलानिया गांव के निकट तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर अलाउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। घायल को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें