फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तेज धूप पर भारी पड़ी श्रद्धा, गूंजे जयकारे

Wed, 21 May 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार को भक्तों की श्रद्धा तपिश व उमस भरी गर्मी पर भारी पड़ी। मंदिरों के साथ ही कई जगहों पर बजरंग बली के विधि विधान से पूजन अर्चन के साथ सुंदर कांड व हनुमान चालीसा का पाठ कर भक्तों ने दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि का आशीष मांगा। इसके बाद जय हनुमान, जय श्री राम के जयकारे के बीच जगह-जगह भंडारों का आयोजन कर प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

सुबह हुई बारिश के बाद सुहावने हुए मौसम का मिजाज सुबह दस बजे तक बदल गया। दोपहर में धूप की तपिश व उमस भरी गर्मी ने सभी को परेशान किया। इसके बावजूद मंदिरों के साथ ही जगह-जगह लगे भंडारों में प्रसाद चखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। पूरा माहौल जय हनुमान के उद्घोष से गूंजता रहा। भंडारों में सब्जी पूड़ी, छोला चावल, हलुवा, बूंदी के साथ शरबत व ठंडे पानी का वितरण किया गया।
शहर में सफेदाबाद से लेकर राम नगर तिराहे पर कई जगह भंडारे का आयोजन हुआ। जगह जगह लाउडस्पीकर पर बजते भजनों के बीच कतारों में खड़े लोग तेज धूप के बाद भी प्रसाद ग्रहण करने को जुटे रहे। जिला महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार की ओर से तथा सिंह पेट्रोलपंप के निकट रुद्रांश अस्पताल के संचालक विनीत वर्मा की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। आंचल इंटरप्राइजेज के सामने सुरेंद्र नाथ शुक्ला, शैलू, शिवम, रौनित शुक्ला ने पूड़ी सब्ज़ी, छोला चावल और बूंदी का प्रसाद वितरण किया गया। धनोखर मंदिर के आसपास तो मेले जैसा माहौल रहा। यहां हनुमान परिवार द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

बंकी ब्लॉक परिसर, एंथोंनी स्कूल के पास कृष्ण कुमार मिश्र, जिला पंचायत के सामने बैंक आफ बड़ौदा द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। कोतवाली दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में अशोक वर्मा, सीएमओ दफ्तर के पास फार्मेसिस्ट परिवार द्वारा, स्टेडियम के सामने सृष्टि छाबड़ा, जिला अस्पताल के पास हर गोबिंद, सरवन कुमार, विश्वनाथ द्वारा, परमेश्वर विहार कालोनी में सुभाष यादव द्वारा, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के पास रघुनंदन प्रसाद, छाया चौराहे पर रामचंदर द्वारा भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें