फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ड्रेजिंग से गांवों की ओर बढ़ रही सरयू की धारा

Wed, 21 May 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। सरयू के तटीय इलाकों में बाढ़ का प्रकोप कम करने के लिए हो रही ड्रेजिंग गांव वालों की परेशानी बढ़ाने लगी है। सात साल पहले मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर शुरू हुए ड्रेजिंग कार्य से नदी के पानी का बहाव तो दुरुस्त बना नदी की धारा भी जिले के गांवों की ओर मुड़ गई है। मौजूदा समय यह दायरा करीब चार किलो मीटर की परिधि तक पहुंच गया है। इससे आने वाले समय में इन गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ने की आशंका सताने लगी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के बार-बार कहने के बावजूद ड्रेजिंग के दौरान ध्यान न देने से तटवर्तीय इलाकों के गांवों की ओर से कटान का खतरा बढ़ रहा है। ड्रेजिंग के दौरान नदी में जमा बालू को मशीन से बाहर निकालकर पानी के बहाव का सुगम बनाने का काम किया जाता है। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का हवाई निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2018 में नदी में ड्रेजिंग में काम शुरू कराया था।
ड्रेजिंग का काम पहले बाढ़ कार्य खंड के कानपुर मैकेनिकल विभाग ने कराया। अब वाराणसी अनुरक्षण खंड करा रहा है। इससे नदी की जो धारा पहले गौरा माझा के पास थी, अब वह सनावा, गोबरहा व तेलवारी के पास पहुंच गई है। ड्रेजिंग के कारण नदी गोंडा जिले को छोड़ कर बाराबंकी की ओर से बढ़ती जा रही है। इसे नदी के तटवर्तीय गांवों के लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि इससे बरसात के दौरान कटान का खतरा कई गुना बढ़ जाने की आशंका है।
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्री ने 15 जून तक ड्रेजिंग कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रीति सिंह ने बताया कि ड्रेजिंग के काम पर पूरी नजर रखी जा रही है। जब धारा सही होगी तभी कार्य पूरा माना जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें