फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने नेत्रदान व देहदान के लिए भरे फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। फतेहपुर क्षेत्र के भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) से जुड़े तमाम किसानों ने बृहस्पतिवार को नेत्रदान व देहदान के लिए फार्म भरकर एसडीएम पंकज सिंह तथा सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय कुमार वर्मा को सौंपे है।
विज्ञापन

भाकियू के तहसील अध्यक्ष नौमीलाल ने कहा कि यह मुहिम दिवंगत नेता मुकेश सिंह ने शुरू कराई थी। इसको आगे बढ़ाने के लिए पदाधिकारियों से निवेदन किया गया। विश्व अंगदान दिवस परनेत्रदान के माध्यम से लोगों के जीवन में उजाला लाने का कार्य किया जायेगा। इसके साथ ही शरीर के अन्य अंगों को भी दान किया जायेगा। गरीब व जरुरतमंद लोगों की सेवा के लिये भाकियू पूरी तरह से तत्पर है। इस मौके पर सतगुरु प्रसाद, हरिश्चंद्र सुभाषचंद्र, नरेश कुमार, चन्द्रभाल, भगवती प्रसाद, अवधराम, लालता प्रसाद, माता प्रसाद, सुनील कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें