फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की घटना के बाद बढ़ाई पटरियों की सुरक्षा

Tue, 05 Dec 2017 11:49 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
पटरी पर चेकिंग करते जीआरपी व आरपीएफ के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में रेल पटरियों की चाभी खोलने का मामला सामने आने के बाद बाराबंकी में भी रेल मार्ग पर सतकर्ता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को आरपीएफ व जीआरपी टीमों ने रेल लाइनों की जांच की। हालांकि कहीं कोई कमी न मिलने का दावा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


छह दिसंबर को लेकर रेलवे द्वारा भी ट्रेनों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे है। इसी के तहत रेल मार्ग पर भी पटरियों की जांच हो रही है। पड़ोस के जिले राजधानी लखनऊ में रेल पटरी की चाभी खुलने की बात भी उजागर हो चुकी है जिसके बाद मंगलवार को आरपीएफ टीम व जीआरपी ने स्टेशन के आस पास रेल मार्ग पर जाकर पटरियों की चाभी आदि का हाल देखा।
विज्ञापन


जीआरपी एसओ धर्मेद्र सिंह राठौर ने बताया कि रेल लाइन पर पुलिस टीम गश्त कर रही है और जनपद में सभी स्टेशन व उसके आस पास सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें