फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीमों ने खंगाली राइस व फ्लोर मिलें

Sat, 03 Sep 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
आबकारी टीमों ने खंगाली राइस व फ्लोर मिलें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अवैध शराब के कारोबारियोें पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी विभाग की टीमों ने जिले की 38 राइस व फ्लोर मिल पर छापेमारी कर वहां जांच की। हालांकि इस चेकिंग अभियान के दौरान किसी तरह की शराब व मादक पदार्थ कहीं से बरामद नहीं हो सका है।
विज्ञापन


बताते चलें कि अंबेडकरनगर जिले में एक राईस मिल से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई थी। इसी बात को लेकर आबकारी आयुक्त के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी विपिन सहाय यादव ने तीनों निरीक्षकों की टीमें बनाकर जिले में दर्जनों राइस व फ्लोर मिलाें पर छापेमारी करवाकर वहां पर जांच कराई।

आबकारी टीमों ने 38 मिलों पर चेंकिग की कार्रवाई की। हालांकि इस दौरान आबकारी टीम को कहीं पर किसी तरह की कोई बरामदगी नहीं मिली है। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई को लेकर मिल संचालकों में अफरातफरी का माहौल है।
विज्ञापन


वहीं आबकारी टीम ने जिन गांवों मेें छापेमारी की कार्रवाई की है, वहां भी यह ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। आबकारी अधिकारी ने कहा कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कराई जा रही है। इस छापेमारी अभियान में हरिकेश शुक्ला, अनुज सक्सेना, रामकिशुन, उमाशंकर मिश्रा, संदीप सिंह, मनोज कुमार, तसलीम, विनोद कुमार आदि आबकारी जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें