फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: परिषदीय स्कूलों में 19 से 25 अगस्त तक होगी परीक्षाएं

Wed, 12 Aug 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी।जिले के सभी परिषदीय व मान्यता प्राप्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पहली सत्रीय परीक्षा 19 से 25 अगस्त के बीच आयोजित होगी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव केनिर्देश मिलने के बाद जिला स्तर पर तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

परीक्षा में अप्रैल से जुलाई माह तक पूर्ण कराए गए पाठ्यक्रम से ही प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक की होगी और इसका खर्च कंपोजिट ग्रांट से वहन किया जाएगा। शिक्षक ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न दर्ज करेंगे और छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखेंगे। परीक्षा के दौरान व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विद्यालय स्तर पर ही मूल्यांकन कराया जाएगा। कक्षा अध्यापक और विषय अध्यापक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करेंगे और इसका पूरा रिकॉर्ड विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखा जाएगा।
परीक्षा के बाद विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) बुलाई जाएगी। इसमें अभिभावकों के साथ बच्चों का प्रगति पत्र साझा किया जाएगा। जो बच्चे पढ़ाई में पीछे पाए जाएंगे, उन्हें चिह्नित कर विशेष दोहराव व री-टीचिंग सत्र के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। बीएसए नवीन कुमार पाठक ने बताया कि जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में सत्रीय परीक्षा सुचारू रूप से कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों को मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा गया है। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सीखने के स्तर का सही मूल्यांकन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें