फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: विद्यार्थियों को चेक से वापस की जाएगी परीक्षा फीस

Thu, 12 Oct 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर पीजी कॉलेज में एमए व बीएड के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षा सत्र वर्ष 2021-22 में परीक्षा फीस को लेकर हुई गड़बड़ी के बाद से विद्यार्थी परेशान थे। कॉलेज प्रशासन की ओर से एक वर्ष बाद फीस वापसी को लेकर घोषणा की गई है। छात्र-छात्राओं को चेक के माध्यम से फीस वापस की जाएगी।
विज्ञापन

प्राचार्य कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते सत्र बीएड व एमए के विद्यार्थियों ने परीक्षा फीस वापसी को लेकर ऑनलाइन फॉर्म भरा था। उस दौरान फाॅर्म भरने में गलती होने के कारण कई विद्यार्थियों की फीस वापस नहीं हो पाई थी। उन्होंने बताया कि परीक्षा फीस वापसी से वंचित रहे एमए प्रथम व द्वितीय वर्ष विषय हिंदी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, शिक्षाशास्त्र, भूगोल तथा बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को कार्यालय अधीक्षक कक्ष में 12 और 13 अक्टूबर को चेक के माध्यम से फीस वापस की जाएगी। चेक प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राओं को आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति, वर्ष 2021-22 की प्रवेश फीस रसीद की मूल प्रति लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें