फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: एक देश-एक चुनाव को सभी ने बताया फायदेमंद

Tue, 29 Apr 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। एक देश एक चुनाव विषय पर सोमवार को देवा, मसौली व सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने एक देश-एक चुनाव की व्यवस्था को फायदेमंद बताते हुए देश में इसे अंगीकार करने की पुरजोर मांग की गई। सिरौलीगौसपुर तहसील के बरौलिया स्थित सीतादेवी पीजी कॉलेज में प्रबुद्ध वर्ग की संगोष्ठी में पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी कहा कि बार-बार चुनाव होने से करोड़ के खर्च का बोझ पड़ने के साथ ही देश की प्रगति भी प्रभावित होती है। कॉलेज प्रबंधक अवधेश शुक्ला ने कहा कि एक देश में एक साथ चुनाव कराने की योजना को हर हाल में लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

संगोष्ठी शुरू होने से पहले सभी ने पहलगाम हमले में मारे गए सैलानियों की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना भी की। इस अवसर पर अभिषेक शुक्ला, नेहा सिंह आंनद, अमित पांडेय, संतोष पांडेय, प्रहलाद कुमार व राजेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
देवा ब्लॉक सभागार में मुख्य अतिथि एमएलसी अवनीश पटेल कहा कि इससे राष्ट्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अलग-अलग चुनाव में खर्च होने वाली धनराशि देश के विकास में काम आएगी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या, देवा ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव, नगर पंचायत देवा के अध्यक्ष हारून वारसी, श्रीकांत मिश्र, रोहित यादव आदि लोग मौजूद रहे। मसौली ब्लॉक के सभागार में सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एक साथ चुनाव होने से धन तो बचेगा ही, विकास कार्य भी नहीं रुकेंगे। इस मौके पर उर्मिला सिंह रावत, रंजीत वर्मा व कमलेश चौहान आदि मौजूद रहे। सिद्धौर ब्लॉक सभागार में प्रबुद्ध वर्ग की विचार गोष्ठी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि 2032 तक देश में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

इससे देश की बड़ी पूंजी समय एवं संसाधनों की बचत होगी। पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह ने कहा इस कदम से देश एक विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें