फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा

Sat, 28 Nov 2015 12:04 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी चुनाव के पहले चरण में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस द्वारा सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चुनाव होने वाले ब्लॉकों में 16 जोन व 52 सेक्टर मेें पुलिस फोर्स तैनात होगी पुलिस फोर्स वोटिंग के लिए चार ब्लॉकों में बनाए गए सभी मतदेय स्थल पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। इसके  लिए एसपी ने 68 पुलिस मोबाइल टीम गठित की है। यह सभी मोबाइल टीम हर घंटे अपने क्षेत्र की पोलिंग बूथों का दौरा कर वहां के स्थिति के बारे में जानकारी लेती रहेगी। चुनाव निपटाने के लिए करीब चार हजार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन



शनिवार को निंदूरा, फतेहपुर, सूरतगंज व रामनगर ब्लॉक में होने वाले प्रधानी के पहले चरण के चुनाव में एसपी अब्दुल हमीद ने सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए 68 पुलिस मोबाइल वैन, कलस्टर मोबाइल टीम का गठन किया है। जिसमें एक दरोगा व चार-चार सिपाहियों की तैनाती की गई है। यह टीमें पूरी तरह से संचार तकनीक से लैस होंगी और अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र पर हर घंटे में जाकर वहां का हाल देखेंगी और फिर इसके बाद इसकी रिपोर्ट लगातार उच्चाधिकारियों को देते रहेंगे।



इसके साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए करीब पांच हजार से भी ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात होंगे। जगह-जगह पर बैरियर बनेंगे वहां पर पुलिस द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग  की जाएगी। पंचायत चुनाव प्रभारी एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा चुनाव में कोई गड़बड़ी न होने पाए, इसके लिए पुलिस हमेशा मुस्तैद रहेगी। एएसपी ने कहा कि 16 जोन व 52 सेक्टर मेें पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें